लखनऊ। कारोबार में निवेश के नाम पर 4.68 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बंथरा के ऐन गांव की रहने वाली विजयलक्ष्मी ने वी बिलीवर्स मार्केटिंग प्रा.लि. के शाखा प्रबंधक समीर सिंह उसके साथी देवेंद्र पटेल और वेद प्रकाश पर केस दर्ज कराया है। प्रलोभन में फंसकर विजय लक्ष्मी, वंदना, अंशु पाल, दिपांशु सहित 12 लोगों ने कंपनी में 4.68 लाख रुपये निवेश किए थे।