प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
- फोटो : amar ujala
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि प्रदेश में अब तक 35 लाख 98 हजार 210 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके साथ ही यूपी देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्टिंग करने वाला राज्य बन गया है। गुरुवार को प्रदेश में 96,106 सैंपल की जांच की गई जिसमें 4600 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण प्रदेश में 59 मौतें हुई हैं।
बता दें कि इसके साथ ही अब तक 92 हजार 526 लोग पूरी तरह ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 3742 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 50426 है। वहीं, लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 652 नए मामले पाए गए हैं जबकि आठ लोगों की मौत हुई है।