फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीएमडब्ल्यू बेचने के नाम पर 4.50 लाख ऐंठे

Sun, 02 Feb 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू बेचने के नाम पर 4.50 लाख ऐंठे
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार निवासी अधिवक्ता गौरव शुक्ला से महानगर स्थित कार बाजार के मालिक मो. शमीम ने उन्हें सेकंड हैंड बीएमडब्ल्यू बेचने के नाम पर 4.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। विरोध पर आरोपी व उसके घरवालों ने उनकी पिटाई कर दी। महानगर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


गौरव के मुताबिक नैनो कार बेचने के सिलसिले में वह गोल मार्केट स्थित दि कार हब के दफ्तर गए थे। वहां शमीम ने सेकंड बीएमडब्ल्यू दिखाई थी। नैनो देने के अलावा उन्होंने शमीम को 4.50 लाख और दिए थे। कुछ खराबी होने पर गौरव ने बीएमडब्ल्यू शमीम को मरम्मत के लिए दे दी। कुछ दिन बाद अधिवक्ता को अमेठी गांव जाना पड़ गया। वहां से लौटकर जब वह कार लेने पहुंचे तो दफ्तर बंद मिला। जब शमीम के घर पहुंचे और कार मांगी तो उसने व घरवालों ने उन्हें पीट दिया। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें