रायबरेली। मनरेगा योजना को गांवों में प्रभावी ढंग से संचालित कराने के लिए शासन ने खाली पदों को भरने के आदेश दिए हैं। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया आगामी 31 जुलाई तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों (एपीओ) और तकनीकी सहायकों के करीब 45 खाली पदों को भरा जाएगा।
उपायुक्त मनरेगा मुकेश कुमार का कहना है कि जिले में 65 तकनीकी सहायक काम कर रहे हैं। करीब 40 तकनीकी सहायक कम हैं। इसके अलावा सभी 18 ब्लॉकों के लिए एक-एक अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी चाहिए।
जिले में एपीओ के भी पांच पद खाली हैं। शासन से खाली पदों को भरने के आदेश दिए गए हैं। यह प्रक्रिया आगामी 31 जुलाई तक पूरी की जाएगी। इसके लिए सोमवार से प्रक्रिया शुरू क दी गई, जिससे समय से भर्ती प्रक्रिया पूरी हो सके।