लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को केजीएमयू, मानस विहार रोड, इंदिरानगर, बटहा सबौली, कुर्सी रोड, सिटी स्टेशन रोड गोलागंज, कैसरबाग में 45 किलो सड़े-गले फल नष्ट कराए।
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जनपदस्तरीय टीमों ने खाद्य लाइसेंस की जांच कर साफ सुथरे अच्छे फल ही बेचने के निर्देश दिए। विष्य में खाद्य प्रतिष्ठानों पर खराब गुणवत्ता वाले सड़े-गले फल व सब्जी पाये जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बताया कि फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के माध्यम से आम जनमानस खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की शिकायत विभाग को कर सकता है। संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत इस तरह का अभियान पूरे महीने चलेगा।