राज्य ताइक्वांडो में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
लखनऊ। मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। लखनऊ के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 44 स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित चैंपियनशिप में लखनऊ ने 44 स्वर्ण 31 रजत व 43 कांस्य सहित कुल 118 पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया।
चैंपियनशिप में लखीमपुर ने 23 स्वर्ण, 7 रजत व 7 कांस्य सहित कुल 37 पदकों के साथ उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं गाजियाबाद ने 10 स्वर्ण 6 रजत व 11 कांस्य सहित कुल 27 पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कीं। मौके पर एसोसिएशन के सचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष आनंद मणि जुगरान, संयुक्त सचिव मोहित कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
राज्य ताइक्वांडो में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
राज्य ताइक्वांडो में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
राज्य ताइक्वांडो में हिस्सा लेते खिलाड़ी।