खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान कार में पकड़ा खोया।
लखनऊ। लखनऊ-आगरा लिंक एक्सप्रेसवे पर उर्दू अकादमी, पारा के पास बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार से ले जाया जा रहा करीब 434.4 किलो खोया पकड़ा। टीम ने खोया के चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने तक शेष खोया की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
सहायक आयुक्त (खाद्य) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान छह बोरियों में करीब 50-50 किलो और 24 पॉलिथीन पैकेट में करीब 5.6-5.6 किलो खोया मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नियमानुसार चार नमूने लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। शेष खोया को कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में खाद्य कारोबारी ने अपना नाम पवन गुप्ता, निवासी रामपुर गढ़ौवा, थाना औरास, उन्नाव बताया। प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान कार में पकड़ा खोया।