फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान और प्लॉट के नाम पर 43.31 लाख ठगे

Mon, 30 Dec 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मकान और प्लॉट के नाम पर 43.31 लाख ठगे
विज्ञापन
लखनऊ। पारा की शिवरानी विहार कॉलोनी निवासी सपना तिवारी से मकान बेचने के नाम पर मोतीनगर निवासी संगीता धवन ने 39 लाख रुपये हड़प लिए। उधर, ठाकुरगंज के पिपरौली निवासी मो. सुफियान से जमीन के नाम पर 4.31 लाख की ठगी हो गई। पारा और ठाकुरगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सपना के मुताबिक दो साल पहले मकान खरीदने के सिलसिले में उनकी पहचान संगीता से हुई थी। उसने आलमबाग के ओमनगर में मकान दिखाया था। सौदा 39 लाख में तय हुआ था। इसका भुगतान उन्होंने कई किस्तों में किया था। आरोपी ने उनके नाम रजिस्ट्री नहीं की। दबाव बनाने पर संगीता ने उन्हें बीते बृहस्पतिवार को घर पर बुलाकर मारपीट की। किसी तरह से भागकर उन्होंने जान बचाई।
ठाकुरगंज के सुफियान से रियल एस्टेट फर्म बरकत एसोसिएट के साझेदार एस हैदर ने जमीन के नाम पर 4.31 लाख रुपये ऐंठ लिए। विरोध पर एस हैदर, अब्बास हैदर, एच फातिमा, शवाब हैदर व सात अज्ञात लोगों ने सुफियान को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें