फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला डॉक्टर व बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट रखकर 43 लाख ऐंठे

विज्ञापन
महिला डॉक्टर व बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट रखकर 43 लाख ऐंठे
विज्ञापन
लखनऊ। आधार कार्ड के जरिये सिम लेकर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का आरोप लगाकर जालसाजों ने महिला डॉक्टर और बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 43 लाख रुपये ऐंठ लिए। मानकनगर की चित्रगुप्त नगर निवासी डॉ. अनुरूपा राय के मुताबिक 26 दिसंबर को उनके पास अंजान नंबर से फोन आया था। फोनकर्ता ने कहा कि आपके आधार कार्ड से दिल्ली में 14 अगस्त को एक सिम लिया गया है। उस नंबर से लड़कियों को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे गए हैं।
विज्ञापन

यह सुनकर अनुरूपा ने कहा कि वह कभी दिल्ली गई ही नहीं हैं। इस पर ठग ने कहा कि आप दिल्ली पुलिस से बात करें और कॉल ट्रांसफर कर दी। कुछ ही देर में उनके पास वीडियो कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपसे सीनियर इंस्पेक्टर अनिल बात करेंगे। ठगों ने कहा कि मनी लॉन्डि्रंग केस के आरोपी नवाब मलिक के घर पर रेड की गई थी, वहां आपका डेबिट कार्ड और बैंक की पासबुक मिली। आप मनी लॉन्डि्रंग केस में भी शामिल हैं। ठगों ने परिवार समेत 45 दिन तक पुलिस कस्टडी में रहने की बात कही।

अनुरूपा ने विरोध जताया तो गिरफ्तार कर जेल भेजने का भय दिखाया। ठगों ने किसी से संपर्क नहीं करने की बात कही। डर के कारण उन्होंने किसी को मामले की जानकारी नहीं दी। करीब नौ दिन तक ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर 13 लाख 40 हजार रुपये वसूले। 10वें दिन मामले की जानकारी अपने दोस्त को दी। इसके बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। महिला डॉक्टर के मुताबिक ठगों ने उनके फोन पर अरेस्ट वारंट भी भेजा था।
विज्ञापन

उधर, इंदिरानगर के सी ब्लॉक निवासी दीपक राज को ठगों ने 31 दिसंबर को फोन किया। फोनकर्ता ने कहा कि आपके आधार से सिम लेकर एचडीएफसी बैंक में खाता खोला गया है। आपके नंबर का दुरुपयोग हो रहा है। दिल्ली में इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई है। ठगों ने दिल्ली पुलिस से बात करने के लिए कहा और कॉल ट्रांसफर कर दी। साइबर जालसाजों ने बोला कि आपके खाते की जांच आरबीआई करेगी। आप 30 लाख रुपये ट्रांसफर करें। अगर आप सही होंगे तो आपकी रकम लौटा दी जाएगी। झांसे में आकर बुजुर्ग ने 30 लाख रुपये स्थानांतरित कर दिए।

सीबीआई का अफसर बनकर किया फोन
ठग ने अगले दिन सीबीआई का अधिकारी बनकर बात की और 20 लाख रुपये और भेजने के लिए बोला। इन्कार करने पर गिरफ्तार करने की धमकी दी। बुजुर्ग ने करीबियों से बात की तो पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें