फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध शिल्पग्राम कोविड अस्पताल, 42 मरीजों की भर्ती, चार की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरडीओ के अवध शिल्पग्राम कोविड अस्पताल में बृहस्पतिवार से मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सेना के चिकित्सकों ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

शाम तक कुल 42 मरीजों को इलाज मिलना शुरू हो गया था। इस दौरान चार मरीजों की मौत हो गई। यहां कुल 505 बेड हैं, जिसके 250 बेड पर मरीजों को भर्ती शुरू की गई और शेष बेड जल्द ही शुरू हो जाएंगे।
सेना ने बुधवार शाम छह बजे से 250 में 150 आईसीयू और 100 ऑक्सीजन वाले जनरल वार्ड के बेड पर भर्ती शुरू की। बुधवार रात तक कुल 11 मरीज पहुंचे थे।
वहीं, बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे तक 22 मरीज भर्ती हो चुके थे और शाम छह बजे तक यह आंकड़ा 42 पहुंच गया। वहीं, कुछ मरीजों को लौटा दिया गया क्योंकि ये मरीज कमांड सेंटर से संपर्क किए बिना ही यहां पहुंचे गए थे।
विज्ञापन

रुकने व खाने के इंतजाम मुकम्मल
कोविड अस्पताल में तीमारदारों के साथ सफाईकर्मियों के ठहरने की भी सुविधा है। एक महिला सफाईकर्मी ने बताया कि परिसर में बनी दुकानों में बच्चों के साथ रहने की जगह दी गई है। वहीं, तीमारदार मरीज को भर्ती कराने के बाद यहीं रैन बसेरे में ठहर गए। उनके खाने की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन, सफाई और सुरक्षा
अस्पताल में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है और सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। वहीं, सुरक्षा के लिए मिलिट्री पुलिस भी तैनात की गई है।
भर्ती के लिए यहां करें संपर्क
भर्ती होने के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल सिस्टम से संपर्क करना पड़ेगा। भर्ती के लिए 0522-4523000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त हेल्पडेस्क के मोबाइल नंबर 9519109239 और 9519109240 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें