फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवा रंग में रंगेगी पंचवटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवा रंग में रंगेगा ‘पंचवटी’
विज्ञापन



रायबरेली। कांग्रेस और एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के परिवार की राहें अब जुदा होने वाली हैं। पंचवटी 21 अप्रैल को भगवा रंग में रंग जाएगा।


जीआईसी ग्राउंड में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान एमएलसी और उनका परिवार भाजपा का हो जाएगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम के साथ कई अन्य मंत्रियों के शिरकत करने की संभावना जताई जा रही है।


जिले के भाजपा पदाधिकारियों को इस बारे में जानकारी हाईकमान की ओर से दे दी गई है। हालांकि पुलिस व जिला प्रशासन अभी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम के कार्यक्रम न आने की बात कह रहा है।
विज्ञापन



पिछले काफी दिनों से एमएलसी और कांग्रेस के बीच अनबन चल रही है। इसी अनबन की वजह से एमएलसी और उनके परिवार के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी।


अब भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने ‘अमर उजाला’ को बताया कि 21 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आना तय हो गया है।
विज्ञापन



सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं के आने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि एमएलसी व उनका परिवार इस दिन भाजपा में शामिल होगा।


राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री आगमन को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम अभी नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें