फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर गया इस्तीफे की पेशकश करने वाला दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोठी थाने में तैनात दरोगा को विवेचना के मामले में एसपी वीपी श्रीवास्तव ने लाइन हाजिर कर दिया था। इससे खफा होकर दरोगा अनिल द्विवेदी ने कप्तान के सामने पेेश होकर इस्तीफे की पेशकश की थी। इसके बाद मचे हड़कंप को डैमेज कंट्रोल करने के लिए दरोगा को जल्द ही तैनाती देने का आश्वासन दिया गया है। दरोगा शुक्रवार से एएसपी से चार दिनों की छुट्टी लेकर घर चला गया है। बताते हैं कि यह कदम डैमेज कंट्रोल को देखते लिया गया है। एएसपी शशिकांत तिवारी ने दावा किया है कि दरोगा ने किसी भी पत्र को न जारी करने की बात कही है। उधर, दरोगा अनिल द्विवेदी ने कहा है कि मुझे जो कहना था, मैंने पूरी बात कप्तान साहब से कह दी है। मैं अवकाश पर आ गया हूं।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र की टिकैतनपुरवा निवासी रेनू मिश्रा पत्नी अरुण मिश्रा ने एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना करते हुए दरोगा अनिल द्विवेदी ने आरोप गलत पाते हुए खारिज कर अंतिम रिपोर्ट भेज दी थी। इस मामले में अरुण मिश्रा ने दरोगा पर एसओ के लिए पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने इस मामले में दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया था। इस पर दरोगा ने एक प्रार्थना पत्र देकर इस्तीफे की पेशकश देकर विभाग में हड़कंप मचा दिया था। एसपी ने दरोगा को समझा कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। शुक्रवार को दरोगा अनिल द्विवेदी एएसपी दक्षिणी शशिकांत तिवारी से चार दिनों का अवकाश लेकर घर चला गया है।


लाइन हाजिर होने के बाद इस्तीफे की जो बात कहनी थी, वह सीधे कप्तान साहब से कह दी है। किसी और जगह कोई प्रार्थना पत्र नहीं भेजा गया है। पारिवारिक कारणों के चलते लाइन में आमद करने के बाद चार दिन का अवकाश लेकर घर आया हूं।
विज्ञापन

- अनिल द्विवेदी, उपनिरीक्षक

दरोगा अनिल द्विवेदी बच्चों की परीक्षा होने के कारण चार दिनों का अवकाश लेने आया था। उसे पूछा कि इस्तीफे का क्या मामला है तो उसने कहा कि हमने कोई पत्र जारी नहीं किया है। सामान्य छुट्टी पर वह गया है। जल्द ही उसकी तैनाती कप्तान साहब द्वारा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- शशिकांत तिवारी, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें