फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के प्रयास में बदमाशों ने यात्री को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, पैर कटे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जनसाधारण एक्सप्रेस में लूटपाट के प्रयास में बदमाशों ने अंजाम दी वारदात
विज्ञापन

सीतापुर। जनसाधारण एक्सप्रेस में शुक्रवार की रात सफर कर रहे एक यात्री को ट्रेन में सवार बदमाशों ने लूटपाट की नीयत से चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इससे यात्री के पैर पटरी पर आ गए और उसके दोनों पैर कट गए। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्री को जिला अस्पताल पहुंचाया।

यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया है। उधर, रेलवे पुलिस का कहना है कि एक उचक्के द्वारा मोबाइल छीनते समय धक्का लगने से यह हादसा हो गया हैै। रेलवे पुलिस ने इस संबंध में एक उचक्के के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। यात्री कुशीनगर जिले का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सुगर मिल के निकट निवासी शशि कुमार शर्मा (26) सीतापुर जिले में ही सीएमएस सिक्योरिटी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार रात वह छुट्टी लेकर अपने घर के लिए निकला था। वह कैंट स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस में सवार होकर घर के लिए चल दिया।

ट्रेन कैंट स्टेशन से करीब 500 मीटर दूर पहुंची होगी कि तभी बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। जब शशि ने विरोध किया तो बदमाशों ने चलती ट्रेन से धक्का देकर उसे बाहर फेंक दिया। इससे उसके दोनों पैर ट्रेन के पहियों के नीचे चले गए और कट गए। उधर, रेल पटरी के करीब यात्री को घायल पड़ा देख स्थानीय नागरिकों ने सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल में पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां घायल यात्री ने लूटपाट के दौरान चलती ट्रेन से बाहर फेंके जाने की बात कही है। वहीं जीआरपी का कहना है कि एक उचक्के द्वारा मोबाइल छीनने के प्रयास में धक्का लगने से यात्री चलती ट्रेन से गिर गया।

जीआरपी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि जांच में पाया गया है कि यात्री कोच के गेट पर खड़ा होकर मोबाइल से बात कर रहा था। इसी बीच एक उचक्का मोबाइल छीनने के लिए झपट्टा मारता हुआ बाहर भागा। उचक्के के साथ ही धक्का खाकर शशि भी चलती ट्रेन से बाहर गिर गया।
विज्ञापन


दुर्भाग्य से उसके दोनों पैर पटरी पर चले गए और कट गए। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिल सकी है। यात्री के बयान लेने के लिए पुलिस टीम लखनऊ गई है। घटना की जांच की जा रही है। इस संबंध में सीएमएस कंपनी के प्रबंधक रोहित गुप्ता की तहरीर पर एक बदमाश के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें