फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व नपा अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हाजी रेहान को किसी अज्ञात व्यक्ति ने रजिस्ट्री डाक से पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। पत्र में कानपुर जाते समय किसी घटना के घटित होने और बेटे को निशाना बनाने का हवाला भी दिया गया है। पत्र मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के काजीपुरा मोहल्ला निवासी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हाजी रेहान के आवास पर एक सप्ताह पूर्व रजिस्ट्री पत्र आया था। पत्र पहुंचने के बाद उसे खोला गया, तो उसमें धमकी भरा खत मिला। पूर्व चेयरमैन की पत्नी वर्तमान में नगर पालिका अध्यक्ष रुबीना रेहान हैं। बीते दिनों छह जनवरी को हुई बोर्ड की बैठक में उन्होंने संविदा भर्ती की धांधली के संबंध में जांच कराने के निर्देश दिए थे। पूर्व नपाप अध्यक्ष ने खुलासा किया कि पत्र में लिखा गया है कि किसी गरीब के पेट पर लात मत मारिए। कानपुर रिश्तेदारी में जाते समय कोई भी घटना घटित हो सकती है। बेटे के साथ भी कोई घटना हो सकती है। पत्र मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पूर्व चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक शशिभूषण पांडेय का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व गुमनाम पत्र मिला था। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें