फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुरुवार को जिले भर में आयोजनों की धूम रही। कार्यालयों, तहसीलों व विद्यालयों में शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय प्रांगण में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्रभारी डीएम दिव्या मित्तल एवं एसडीएम सदर अर्चना वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने स्कूल की छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वोट का अधिकार संविधान द्वारा हम सबको दिया गया सबसे बड़ा अधिकार और हथियार है। इससे हम सब देश की दशा और दिशा बदलने का फैसला करते हैं। इसलिए सभी लोग हर हाल में वोट दें। आयुक्त, सीडीओ, एडीएम, एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने नारी ज्ञान स्थली में मतदाता जागरूकता संबंधी रंगोली, पेंटिंग, स्लोगन एवं मेंहदी प्रतियोगिता का निरीक्षण कर विजयी प्रतिभागी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिया। नारी ज्ञान स्थली में बतौर बीएलओ उत्कृृष्ट कार्य करने वाले नौ बीएलओ तथा राज्य स्तर की मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले जीआईसी के दो छात्रों विकास कुमार गोस्वामी तथा विकास को प्रशस्ति पत्र देकर आयुक्त ने सम्मानित किया। इस अवसर पर नारी ज्ञान स्थली की छात्राओं, अनाम ग्रुप तथा डिस्ट्रिक्ट आइकॉन शिवपूजन शुक्ला द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर एडीएम रत्नाकर मिश्र, डीआईओएस आदि मौजूद रहे। निर्वाचन आयोग के निर्देशन में जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में निर्वाचन के दौरान भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग करने एवं लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें