फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 डिग्री पहुंचा पारा, कड़ाके की ठंड से कांपी तराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह कोहरे के चलते आवागमन हुआ मुश्किल
विज्ञापन

बहराइच। तराई सुबह कोहरे के आगोश में रही। दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन एक घंटे बाद अचानक मौसम बदल गया। सर्द हवा चली। सूरज और बादलों में लुकाछिपी शुरू हो गई। दोपहर बाद सूरज बादलों में छिप गया। इससे तराई धुंध के आगोश में दिखी। लोग कांप उठे। तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई।

तराई के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार की सुबह कोहरा और धुंध के बीच हुई। लेकिन दस बजे धूप निकल आई। लगा था कि मौसम खुशनुमा रहेगा, लेकिन 1:30 बजे सूरज और बादलों में लुकाछिपी शुरू हो गई। एक बजे सूरज बादलों में छिप गया। तराई धुंध की आगोश में आ गई।
विज्ञापन


इससे तापमान में गिरावट हुई। वहीं लोग कांप उठे। दोपहर बाद स्कूल से घर लौटने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को जहां दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं रिक्शा चालक व मजदूरी पेशा वर्ग के लोगों को भी दिक्कतें हुईं। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह का कहना है कि पहाड़ों पर निरंतर बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है।
विज्ञापन


पहाड़ों से टकराकर आ रही पछुवा हवा तराई में मौसम परिवर्तन का कारण बन रही हैं। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला है। इसके चलते अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। आगामी दिनों में नव वर्ष तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चलेगा। पुन: घना कोहरा और धुंध का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आसमान में बादल भी आएंगे। ऐसे में किसानों को सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें