फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 PCS बनेंगे IAS

Thu, 17 Oct 2013 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय प्रशासनिक सेवा के 41 अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। करीब एक पखवारा पहले दिल्ली में पीसीएस से आईएएस के लिए डीपीसी हुई थी।

डीपीसी के बाद संघ लोक सेवा आयोग के चेयरमैन विदेश चले गए थे, जिसकी वजह से बैठक का कार्यवृत्त जारी नहीं हो पाया था।

पढ़ें- परिवहन के 11 अफसरों का हुआ प्रमोशन

जानकारी के अनुसार सोमवार को चेयरमैन के विदेश से लौटने के बाद दिल्ली में चयन समिति के सदस्यों की फिर से बैठक हुई, जिसमें प्रोन्नति संबंधी कार्यवृत्त को मंजूरी दे दी गई।

पढ़ें- छह इंजीनियरों का प्रमोशन

इसके बाद 1983 से 1986 बैच के पीसीएस अफसरों के आईएएस बनने का रास्ता साफ हो गया। सूत्रों के अनुसार 1987 बैच के भी तीन-चार अधिकारियों का नाम सूची में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस से आईएएस में प्रोन्नत अफसरों में योगेश्वर राम मिश्र, भगेलू राम शास्त्री, प्रीति शुक्ला, कनक त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, अजय शंकर पांडेय, नरेंद्र शंकर पांडेय, प्रमोद कुमार द्वितीय समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें