41 institutes affiliated with AKTU will organise their convocation
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) से संबद्ध 41 संस्थान भी अपना दीक्षांत समारोह आयोजित कर अपने विद्यार्थियों को डिग्री वितरित करेंगे। संस्थानों ने इसके लिए विवि में आवेदन कर अपने स्टूडेंट्स की डिग्री प्राप्त की है। विश्वविद्यालय ने अपना दीक्षांत समारोह 16 जनवरी को आयोजित किया था, लेकिन कोरोना की वजह से सीमित स्टूडेंट्स को ही बुलाया गया था। अब संबद्ध 41 संस्थानों ने अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर मेधावियों का उत्साहवर्धन करने की अनुमति ली है, जिसे विवि की ओर से स्वीकृति दे दी गई है।
राजधानी के ये संस्थान शामिल
आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस, एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, एसआरएम बिजनेस स्कूल, आईआईएलएम एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग।
परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी की 16 फरवरी से शुरू हो रही फाइनल व थर्ड ईयर की सेमेस्टर परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने सभी कॉलेजों को इससे सूचित करते हुए विद्यार्थियों को भी सूचित करने को कहा है। केन्द्रों की सूची विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।