लखनऊ। सीएम हेल्पलाइन के 10 मरीजों समेत कुल 41 मरीजों को शनिवार को छुट्टी दे दी गई। ये केजीएमयू, लोहिया संस्थान, लोकबंधु व आरएसएम अस्पताल में भर्ती थे। लोहिया के प्रवक्ता श्रीकेश सिंह ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन के 10 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि अस्पताल से आठ को छुट्टी दी गई। इनमें पांच लखनऊ के एक-एक रायबरेली, हरदोई व लखीमपुर खीरी का है। बीकेटी स्थित रामसागर मिश्रा अस्पताल में कोरोना वार्ड के टीम लीडर डॉ. रोहित सिंह ने बताया कि 19 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। वहीं, केजीएमयू से चार को छुट्टी दी गई।