उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अफसरों से लेकर संचालन इकाई के कर्मियों तक की 20 से 27 मार्च तक छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है।
त्यौहार पर लोगों को कोई समस्या न हो इसके लिए 4000 होली स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। जो ड्राइवर और कंडक्टर न्यूनतम सात दिन बस का संचालन मानक के अनुरूप करेंगे, उन्हें 300 रुपये प्रतिदिन के रेट से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के रवींद्र नायक के मुताबिक प्रोत्साहन योजना के लिए ग्रामीण, नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्र के प्रतिदिन किमी भी तय कर दिए हैं। इसी प्रकार प्रोत्साहन योजना में कर्मशाला एवं क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।