राय एंक्लेव कॉलोनी में ट्रांसफाॅर्मर से उपकरण और ऑयल चोरी के बाद बिखरे पड़े तार।
लखनऊ। चिनहट के देवा रोड स्थित राय एंक्लेव कॉलोनी से बुधवार आधी रात करीब 12 बजे चोर 400 केवीए का ट्रांसफर्मर उठा ले गए। चोरों ने ट्रांसफार्मर से उपकरण और ऑयल चोरी कर लिया और खाली खोखा छोड़कर भाग गए। इससे 200 घरों की करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रही। चिनहट क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की यह दूसरी घटना है।
मुख्य अभियंता सुशील गर्ग के मुताबिक अधीक्षण अभियंता नवीन चंद प्रसाद ने निरीक्षण करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी मुआयना किया और ट्रांसफार्मर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की।
मुख्य अभियंता ने बताया कि आम उपभोक्ताओं को सुबह पांच बजे ट्रांसफार्मर चोरी किए जाने की घटना का पता चला। लोगों ने समझा कि तकनीकी खामी के कारण बिजली ठप हो गई होगी। सुबह करीब 8 बजे ट्राॅली ट्रांसफार्मर के सहारे उपभोक्ताओं की बिजली चालू की गई, तब पानी संकट दूर हो सका।
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले चिनहट क्षेत्र से ही एक माह पहले 250 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया गया था। पुलिस एफआईआर दर्ज करने के अलावा अब तक कुछ नहीं कर सकी।