फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 400 बिल्डरों ने रेरा के खिलाफ खोला मोर्चा, मांग पूरी न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 27 Aug 2026 10:45 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में 400 बिल्डरों ने रेरा के खिलाफ मोर्चा खोला है। चार महीने की मोहलत में शर्तें जोड़ने का आरोप है। क्रेडाई ने आदेश वापस लेने या संशोधन की मांग की है। मांग पूरी न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। आगे पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
यूपी रेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित रियल एस्टेट परियोजनाओं को चार महीने की अतिरिक्त मोहलत देने के यूपी रेरा के 21 अगस्त के आदेश के खिलाफ प्रदेश के 400 से अधिक बिल्डरों और डेवलपर्स ने मोर्चा खोल दिया है। क्रेडाई (भारतीय रियल एस्टेट डेवलपर्स संघों का परिसंघ) ने आदेश को भेदभावपूर्ण और अव्यावहारिक बताते हुए इसे वापस लेने या सभी प्रभावित परियोजनाओं को समान रूप से राहत देने के लिए संशोधित करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


क्रेडाई ने यूपी रेरा के सचिव को भेजे पत्र में कहा है कि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने 31 जुलाई की सलाह में असाधारण परिस्थितियों से प्रभावित परियोजनाओं को चार महीने की राहत देने की बात कही थी। इसमें मूल या संशोधित पूर्णता तिथि के लिए कोई कटऑफ नहीं था। इसके विपरीत यूपी रेरा ने राहत को 28 फरवरी से 31 अक्टूबर 2026 के बीच पूर्णता अवधि खत्म होने वाली परियोजनाओं तक सीमित कर दिया है।

क्रेडाई के मुताबिक, स्वीकृत नक्शे या भवन योजना की वैधता, लंबित त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट और वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट समेत अन्य अनुपालनों को अनिवार्य करने से कई परियोजनाएं राहत से बाहर हो सकती हैं। क्रेडाई पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता और महासचिव निखिल हवलिया ने कहा कि केंद्र ने पश्चिम एशिया संकट को फोर्स मेजर माना है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और हरियाणा में भी अपेक्षाकृत सरल तरीके से राहत दी गई है। संगठन ने नए निर्णय तक प्रवर्तन कार्रवाई रोकने की मांग की है। यूपी रेरा के अनुसार पूर्णता या अधिभोग प्रमाणपत्र पा चुकी परियोजनाएं राहत की पात्र नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें