फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाढ़ से 40 स्कूलों पर लटका ताला, बच्चों की पढ़ाई ठप

विज्ञापन
स्कूलों में भरा पानी।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नदी में आई बाढ़ के चलते सरकारी और निजी करीब 40 विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो गई है। कई स्कूलों में पानी घुसने के कारण बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बीएसए ने विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए हैं। बख्शी का तालाब, काकोरी, गाजीपुर, घैला और जेहटा के विद्यालय बाढ़ से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

बख्शी का तालाब में तीन फीट तक पानी भरा
बख्शी का तालाब क्षेत्र के छह सरकारी विद्यालयों में करीब तीन फीट तक पानी भर गया है। छोटे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इन विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। इनमें प्राथमिक विद्यालय लासा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय इकड़रिया कला, प्राथमिक विद्यालय इकड़रिया कला, प्राथमिक विद्यालय दूधरा, बेसिक विद्यालय यमखनवा और प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर शामिल हैं। इन विद्यालयों का पूरा स्टाफ फिलहाल बीआरसी में उपस्थित रहेगा।
काकोरी में कमर तक पानी
काकोरी ब्लॉक के कई प्राथमिक विद्यालयों में कमर से ऊपर तक पानी भर गया है। बीएसए ने एआरपी को मौके पर भेजकर स्थिति की जानकारी ली, जिसके बाद विद्यालयों को अग्रिम आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय टांडखेड़ा, प्राथमिक विद्यालय जेहटा प्रथम, प्राथमिक विद्यालय जेहटा द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय सैथा और जूनियर प्राथमिक विद्यालय जेहटा शामिल हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर बलराम और घैला के स्कूल भी प्रभावित
फैजुल्लागंज वार्ड के गाजीपुर बलराम स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में करीब तीन फीट तक पानी भर गया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय घैला की स्थिति भी गंभीर है। यहां बाढ़ का पानी उतरने के बाद भवन की मजबूती की जांच की जाएगी। इसके बाद ही बच्चों को विद्यालय में बैठाने का निर्णय लिया जाएगा।
Iबीईओ की रिपोर्ट के आधार पर विद्यालयों की स्थिति का आकलन किया गया है। सरकारी और निजी करीब 40 विद्यालयों को बाढ़ का पानी रहने तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान शिक्षक बीआरसी से ऑनलाइन गृहकार्य उपलब्ध कराने के साथ विद्यालय से जुड़े जरूरी कार्य निपटाएंगे।I
I- विपिन कुमार, बीएसएI

स्कूलों में भरा पानी।

स्कूलों में भरा पानी।

स्कूलों में भरा पानी।

स्कूलों में भरा पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें