फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो माह से खुलासे के इंतजार में 40 लाख की चोरी

Tue, 28 Apr 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के देवकाली पुलिस चौकी क्षेत्र के धनीराम का पुरवा में दो माह पहले हुई 40 लाख की चोरी अब तक खुलासे के इंतजार में है। घटना के बाद से ही पुलिस जांच-जांच खेल रही है और अब तक ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है। वहीं, खुलासे में विलंब होने पर अब पीड़ित ने उच्चाधिकारियों की शरण ली है।
विज्ञापन

धनीराम का पुरवा निवासी शिक्षक राहुल शुक्ला के मुताबिक 27 फरवरी को उनका परिवार अंबेडकर नगर के महरुआ क्षेत्र के सुखईपुर स्थित पैतृक गांव गया था। वहां से भागवत कथा में शामिल होने के बाद वह लोग दो मार्च को धनीराम पुरवा स्थित घर आए तो उनके मकान, मेन गेट व दो कमरों के ताले टूटे थे। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा था। उसमें रखा सोने का हार, मंगलसूत्र, गले की चेन, पॉजेब, हाथ की मेंहदी, लगभग एक किलो पुरानी चांदी, सोने की छह अंगूठी, 10 ग्राम सोने की कटिंग, चार सेट झुमका, चांदी का कछुआ, मछली, उल्लू, दूसरे कमरे में रखे पैर की मेहंदी, चांदी का ग्लास समेत लगभग 40 लाख रुपये के जेवर गायब थे।
इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर रखे लगभग दो लाख रुपये भी चोर उठा ले गए। उन्होंने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन अब तक चोरी गए सामान बरामद नहीं हो सके। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम लगाई गई है। चौकी इंचार्ज देवकाली को अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें