40 Corona new cases, 9 pateint died
लखनऊ। राजधानी में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। हालांकि , मौत के आंकड़े अब भी कम-ज्यादा हो रहे हैं। शुक्रवार को 40 मरीज मिले, जबकि नौ लोगों की मौत हुई। वहीं, स्वस्थ होने वालों की संख्या 162 रही। संक्रमण के लिहाज से देखें तो इससे कम केस 86 दिन पहले मिले थे।
15 मार्च को राजधानी में कोरोना के 35 मरीज मिले थे। इसके बाद 16 मार्च को 44 मामले सामने आए थे। तब से लेकर मई तक संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। लखनऊ में अब कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 1334 रह गई है। रोजाना स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी उतार-चढ़ाव जारी है। राजधानीवासियों की निगाह सक्रिय केस की संख्या पर लगी है। सरकार के निर्देश अनुसार छह सौ से कम मामले होने पर लॉकडउन खत्म कर दिया जाएगा।