फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2025: चार एसपी व तीन एएसपी भेजे गए प्रयागराज, बसंत पंचमी स्नान के लिए सतर्क हुई सरकार

Fri, 31 Jan 2025 01:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

योगी सरकार ने प्रयागराज में बसंत पंचमी को होने वाले स्नान के लिए चार एसपी और तीन एएसपी की तैनाती की है। कहा जा रहा है कि मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ के बाद सरकार अतिरिक्त सतर्क हो गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद प्रदेश सरकार बसंत पंचमी को होने वाले स्नान के लिए सतर्क हो गई। शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए चार एसपी और तीन एएसपी को महाकुंभ के लिए प्रयागराज भेज दिया है।

विज्ञापन


इन अफसरों में दीपेंद्र नाथ चौधरी, लक्ष्मीनिवास मिश्र, राज धारी चौरसिया और श्रवण कुमार सिंह शामिल हैं। इसके अलावा, एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह और प्रवीण कुमार यादव को भी महाकुंभ भेजा गया है।

विज्ञापन



इसके पहले, प्रयागराज महाकुंभ में दर्दनाक हादसे के बाद सरकार ने पांच और अनुभवी अधिकारियों की टोली संगम नोज में तैनात की थी। इन अफसरों में एक आईएएस व चार पीसीएस अधिकारी शामिल थे। यह वे अधिकारी हैं, जो पहले प्रयागराज में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में कुंभ के दौरान प्रयागराज में बतौर मंडलायुक्त सेवाएं देने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आशीष गोयल और भानु चंद्र गोस्वामी पहले ही महाकुंभ में तैनात किए जा चुके हैं। यह अधिकारी 15 फरवरी तक प्रयागराज में उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में सहयोग देंगे।



जिन अधिकारियों की बृहस्पतिवार को ड्यूटी महाकुंभ में लगाई गई है, उनमें वर्ष 2016 बैच के आइएएस अधिकारी अतुल सिंह हैं। वह इस समय खाद्य एवं रसद विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं। इनके अलावा पीसीएस अधिकारियों में युवा कल्याण विभाग में संयुक्त निदेशक अशोक कुमार, कानपुर में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) आशुतोष कुमार दुबे, हरदोई में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी व बस्ती के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रतिपाल चौहान शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें