फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: होटल मालिक की दिनदहाड़े हुई हत्या में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश

Mon, 28 Aug 2017 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुकेश मनवानी (बाएं) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीते दिनों लखनऊ के नाका में हुई होटल मालिक की हत्या में नामजद तीसरे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। छह लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था जिनमें से अब तक तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। तीन की तलाश की जारी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अभियुक्त जसवीर दुआ को आज सुबह 04.00 बजे दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। मुकेश मनवानी हत्याकांड में पहले ही दो नामजद आरोपी बलबीर दुआ और पारुल तिवारी को जेल भेजा जा चुका है। बाकी अभियुक्तों में राजेन्द्र दुआ , मंजीत दुआ और शेरू की तलाश जारी है।

बता दें क‌ि बीते दिनों नाका के गुरुनानक मार्केट में शुक्रवार को भरी दोपहरी में होटल कारोबारी व शुभम लॉज के मालिक मुकेश मनवानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद व्यापारी वर्ग ने जमकर प्रदर्शन और बवाल कर रहा है। आक्रोशित व्यापारियों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ कर आगजनी की क‌ोशिश भी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें