लखनऊ केमिस्ट एसोएशिन के अध्यक्ष गिरिराज रस्तोगी का सोमवार को पीजीआई में निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही उन्हें संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लखनऊ। राजधानी में 13 दिन से लगातार बढ़ रहे संक्रमण के आंकड़े में सोमवार को मामूली कमी दिखी। 3,892 नए मरीज मिले, वहीं 21 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया। यह संख्या बीते दो दिन के मुकाबले कम है, पर अब भी हालत बेहद गंभीर है।
विज्ञापन
31 मार्च को लखनऊ में कोरोना के 361 केस मिले थे। इसके बाद से इसमें रोजाना इजाफा हो रहा है। रविवार को यह आंकड़ा 4444 तक पहुंच गया। सोमवार को सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 23,090 पहुंच चुकी है। वहीं, 958 मरीज डिस्चार्ज हुए।
केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष की मौत
लखनऊ केमिस्ट एसोएशिन के अध्यक्ष गिरिराज रस्तोगी का सोमवार को पीजीआई में निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही उन्हें संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।