इंदिरा नगर के राजकीय पॉलिटेक्निक में प्लेसमेंट इंटरव्यू देती छात्राएं
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित लखनऊ राजकीय पॉलीटेक्निक परिसर में शुक्रवार को कैंपस ड्राइव का आयोजन हुआ। नोएडा की महालय कंपनी की ओर से अप्रेंटिसशिप और जूनियर इंजीनियर के पद पर हुए साक्षात्कार में 38 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को 17 हजार रुपये महीने के मानदेय पर चयनित किया गया। कंपनी की ओर से रहने और खाने की सुविधाएं भी दी जाएंगी। साथ ही मशीन ऑपरेटर का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पॉलीटेक्निक के प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश सोनी ने बताया कि संस्थान से मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बड़ा अवसर मिला है। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें देश की प्रसिद्ध कंपनी में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिला। कंपनी की ओर से करीब 60 पदों के लिए साक्षात्कार लिए गए थे इनमें 50 करीब विद्यार्थी शामिल हुए।
इंदिरा नगर के राजकीय पॉलिटेक्निक में प्लेसमेंट इंटरव्यू देती छात्राएं
इंदिरा नगर के राजकीय पॉलिटेक्निक में प्लेसमेंट इंटरव्यू देती छात्राएं