फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : इंडियन स्वच्छता लीग में शामिल होंगे यूपी के 377 नगर निकाय, स्वच्छ शहरों के घोषित किए जाएंगे नाम

Wed, 14 Sep 2022 08:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आप भी इस स्वच्छता लीग का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ  ऑनलाइन पंजीकरण कराना है। पंजीकरण 11 सितंबर से शुरू हो गया है। आधिकारिक ‘mygov.in’ पोर्टल पर जाकर अपने-अपने शहरों की टीमों में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
लखनऊ नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार के आह्वान पर 17 सितंबर से राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हो रहे ‘इंडियन स्वच्छता लीग’ में यूपी के भी 377 नगर निकाय शामिल होंगे। दो अक्तूबर तक चलने वाली इस लीग के समापन के अवसर पर स्वच्छ शहरों के नाम घोषित किए जाएंगे। लीग में सभी 17 नगर निगमों के अलावा सभी जिले की नगर पालिका परिषदों के अलावा कुछ बड़े नगर पंचायतें शामिल होंगी।

विज्ञापन


दरअसल केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा घोषित ‘स्वच्छ अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के मौके पर शुरू होकर महात्मा गांधी की जयंती दो अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतिस्पर्धा में देश के विभिन्न राज्यों के 1850 से अधिक शहर शामिल होंगे। ‘गार्बेज फ्री सिटी’ के मूल मंत्र के साथ शुरू हो रही इस लीग में जन आंदोलन के जरिए लोगों को जोड़कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

करीब 15 दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इंडियन स्वच्छता लीग में विभिन्न शहरों के युवा 17 सितंबर को हिस्सा लेंगे। इस पहली प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए देशभर के 1850 शहरी दलों ने आधिकारिक रूप से पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन


आप भी बन सकते हैं इसका हिस्सा
आप भी इस स्वच्छता लीग का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण कराना है। पंजीकरण 11 सितंबर से शुरू हो गया है। आधिकारिक ‘mygov.in’ पोर्टल पर जाकर अपने-अपने शहरों की टीमों में शामिल हो सकते हैं। इसी प्रकार कोई भी नागरिक इस लीग में शामिल होने के लिए पंजीकरण के लिंक ‘innovateindia.mygov.in/swachhyouthrally/’ पर जाकर पंजीकरण करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें