डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सेमेस्टर परीक्षाओं में अब तक लगभग 370 नकलची पकड़े जा चुके हैं। आगामी सात जनवरी परीक्षाएं खत्म हो रही हैं। हालांकि इस परीक्षा में विवि की सख्ती का असर भी दिख रहा है।
पिछली सेमेस्टर परीक्षाओं में 550 विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए थे।जानकारी के अनुसार बीटेक की सेमेस्टर परीक्षा में राजधानी लखनऊ के एक सेंटर पर एक विद्यार्थी नकल करने के लिए मोबाइल में पूरी किताब डाउनलोड करके पहुंच गया, लेकिन स्थानीय उड़न दस्ते ने परीक्षा शुरू होते ही पकड़ लिया।
तो कुछ परीक्षा केंद्रों के गेट पर चेकिंग के दौरान विद्यार्थियों को मोबाइल के साथ पकड़ा गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि एक-दो अपवादों को छोड़कर परीक्षा में इलेक्ट्रानिक गजट से नकल करने वालों की शिकायत नहीं मिली है। वहीं, पहले की तुलना में नकलचियों की संख्या भी कम हुई है।