फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 37 फीसदी निरक्षर व कम पढ़े-लिखे नुमाइंदे चलाएंगे शहर की सरकार

Tue, 16 May 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर की सरकार में पहली बार कम पढ़े-लिखे और निरक्षरों को बोलबाला होगा। नगर निकाय चुनाव में चुने गए 37 फीसदी से अधिक सभासद व अध्यक्ष ने हाईस्कूल भी पास नहीं किया है। 17 सभासद निरक्षर और 40 प्राइमरी या जूनियर स्तर तक की पढ़ाई की है। 19 नुमाइंदे हाईस्कूल और 23 इंटर पास हैं। महज 55 अध्यक्ष व सभासद ऐसे चुनकर आए हैंं, जिसके पास उच्च शिक्षा की डिग्री है। ऐसे में इस बार कम पढ़े-लिखे नुमाइंदे ही शहर के विकास का खाका तैयार करके विकास कराएंगे।
विज्ञापन

एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों का चुनाव हो गया है। जल्द ही शपथ ग्रहण के साथ ही शहर की नई सरकार का गठन हो जाएगा। जिले में 10 अध्यक्ष और 144 सभासद चुने गए हैं। शहर में 34 सभासद चुन कर आए हैं। इसमें 11 सभासद कम पढ़े लिखे हैं। सभासद रीता, रूबी बानों, जमुनादेवी, शराफत अली निरक्षर हैं, जबकि सभासद रामू, गुडिय़ा, श्रवण कुमारी, सुनीता, हसीना, दीनदयाल, कुसमा आदि प्राइमरी या जूनियर स्कूल की पढ़ाई ही कर सके हैं।

नगर पंचायतों के 13 सभासद निरक्षर हैं। सलोन में अजमत अली, नसीराबाद में आशा, तसलीम अहमद, इस्माइल, नजमा बानों, रीता देवी, डलमऊ में राजवती, लालगंज में सीमा, कृष्णावती, बछरावां में ज्ञान सिंह, नसीम बानों, महराजगंज में राजकुमारी, परशदेपुर में आशमा बानों निरक्षर हैं। इसके अलावा लालगंज में मो. नसीम, शशिधर, अतुल कुमार, सलोन में आशफाक, प्रदीप कुमार, मो. फिरोज, नसीराबाद में जहीर, पशदेपरु में संदीप कुमार, बछरावां में अनीता, महराजगंज में विनीत कुमार आदि सभासद प्राइमरी या जूनियर की पढ़ाई ही कर सके हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के निर्वाचित अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर जूनियर हाईस्कूल की ही पढ़ाई कर सके हैं। शहर की जनता ने इस बार उन्हें शहर की सरकार सौंपी है। नगर पंचायत शिवगढ़ में पहली बार निकाय चुनाव कराए गए। यहां भी जूनियर पास सुमन को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सलोन व महराजगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष हाईस्कूल और डलमऊ, ऊंचाहार व बछरावां के अध्यक्ष इंटर पास हैं। परशदेपुर, नसीराबाद और लालगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष ही स्नातक की पढ़ाई किए हैं।
नगर पंचायत महराजगंज के पैगंबर नगर से सभासद चुनी गईं इंटर पास आफरीन बानों जिले में इस बार सबसे कम उम्र की सभासद हैं। उनकी उम्र से सबसे कम 21 वर्ष है, जबकि शिगवढ़ में 69 वर्ष के राम रतन सराय छत्रधारी वार्ड से सभासद चुने गए हैं। कम उम्र के सभासदों में डलमऊ के आर्य नगर की सभासद देवनंदिनी (23), ऊंचाहार के सराय से सभासद इन्नमा फात्मा (23), सलोन के गोहरी से सभासद सुमनदेवी (23), महराजगंज के वारसी नगर से सभासद मुस्ताक (25), नगर पालिका के स्वराज नगर की सभासद सदफ सिद्दीकी भी शहर में सबसे कम उम्र की सभासद हैं। इनकी उम्र 25 साल है। नसीराबाद के नगर पंचायत अध्यक्ष मो. अली सबसे कम 34 साल के हैं, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष सलोन चंद्रशेखर रस्तोगी सबसे अधिक 64 साल के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें