लखनऊ। शहर की सड़कों को 10 अक्तूबर तक गड्ढा मुक्त करने के लिए शुक्रवार को नगर निगम और पीडब्ल्यूडी ने करीब 37 किमी सड़कों के गड्ढे भरे। विभागों को दावा है कि 10 अक्तूबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को करीब 34 किमी सड़कों के गड्ढे भरकर उनको चलने लायक बनाया गया। नगर निगम ने जानकी विहार कालोनी, सहारा एस्टेट के पास, ई ब्लाक राजाजीपुरम, बी ब्लाक राजाजीपुरम और गढ़ी कनौरा आदि इलाकों में सड़कों पर हुए गड्ढे भरे। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ ने बताया कि शुक्रवार को रिंग रोड पर तीन किमी सड़कों को ठीक किया गया।
1090 से चौराहा से पालीटेक्निक चौराहे तक सड़क को पीडब्ल्यूडी बनाएगा। बारिश से सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई है। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ ने बताया कि मरम्मत पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रस्ताव बनाकर अफसरों को भेजा गया है।