फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में पहचान छिपाकर रह रहे हैं 34 बांग्लादेशी, पुलिस ने मारा छापा

Sat, 23 Dec 2017 01:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बंगाली धर्मशाला में जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाराबंकी के देवां स्थित बंगाली धर्मशाला में 34 बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने जब वहां छापा मारा तो वहां तीन बांग्लादेशी मिले। अन्य की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


इस मामले की खबर अमर उजाला संवाददाता को सूत्रों से मिली थी। हमारी टीम जब मौके पर पहुंची तो धर्मशाला का संचालक सकते में आ गया। उसने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।
Trending Videos

पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
इसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो धर्मशाला के इंट्री रजिस्टर में ‌किसी भी बांग्लादेशी का नाम दर्ज नहीं मिला। संचालक ने वहां ऐसे किसी भी व्यक्ति के होने की बात से इन्कार कर दिया। 

पुलिस ने छानबीन शुरू की तो कमरों से तीन बांग्लादेशी मिले। उन्होंने स्वीकारा कि हम 37 लोग यहां रह रहे हैं। पुलिस ने अन्य के बारे में पूछा तो पता चला कि सभी अलग-अलग स्थानों पर कस्बे में या फिर मजारों पर गए हैं। 
विज्ञापन

रजिस्टर की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
पहचान छिपाकर नियम विरुद्ध तरीके से धर्मशाला में बांग्लादेशियों को शरण देने वाले धर्मशाला संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

देवां के थानाध्यक्ष धनंजय का कहना है कि इन बांग्लादेशियों का कहना है कि वे टूरिस्ट वीजा पर आए हैं लेकिन अभी जांच की जा रही है। सभी बांग्लादेशियों के इकट्ठा होने पर पूछताछ के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें