फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जयपुरिया लखनऊ के 30वें दीक्षांत समारोह में 360 को डिग्री

विज्ञापन
जयपुरिया लखनऊ के 30वें दीक्षांत समारोह में 360 को डिग्री
विज्ञापन
लखनऊ। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ कैंपस का 30वां दीक्षांत समारोह सोमवार को आयोजित हुआ। इसमें मैनेजमेंट प्रोग्रामों के 358 ग्रेजुएट छात्रों को डिप्लोमा तथा फैलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (एफपीएम) के दो छात्रों को फैलोशिप दी गई। वन जयपुरिया की भावना का प्रदर्शन करते हुए संस्थान के चारों कैंपस में 2026-क्लास ने 24.11 लाख सालाना का अधिकतम पैकेज और 11.08 का औसत पैकेज हासिल किया है। दीक्षांत समारोह में पुलकित त्रिवेदी (मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडिया, स्नैप इंक.) मुख्य अतिथि के रूप में और गरुण ध्वज सिंह (डायरेक्टर, ड्यूश बैंक और संस्थान के पूर्व छात्र, बैच 1999-2001) अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन शरद जयपुरिया की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ की डायरेक्टर डॉ. सुषमा विशनानी ने संस्थान की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के वाइस चेयरमैन श्रीवत्स जयपुरिया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें