लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह सेवानिवृत्त, गार्ड ऑफ ऑनर मिला
लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर के लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह 38 वर्षों की सैन्य सेवा के बाद सोमवार को सेवानिवृत्त हुए। उन्हें छावनी स्थित एएमसी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि शिविंदर सिंह आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज के कमांडेंट थे। उन्होंने युद्ध स्मारक ‘श्रद्धांजलि’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। गार्ड ऑफ ऑनर समारोह ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज परेड ग्राउंड में हुआ। जनरल ऑफिसर ने सम्मान परेड का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अमित चोपड़ा और कैप्टन अभिनीत सिंह सेंगर ने किया। समारोह में आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज के अधिकारी और अन्य रैंक शामिल थे। वह अभिलेख प्रमुख और आर्मी मेडिकल कोर के कर्नल कमांडेंट का पद भी संभाल रहे थे। उनकी 38 वर्षों की सेवा भारतीय सेना के लिए महत्वपूर्ण रही है।