फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनटीपीसी में नौकरी के नाम पर 3.60 लाख ठगे

Tue, 30 Jan 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना में नौकरी दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने दो लोगों से तीन लाख 60 हजार की ठगी कर ली। उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र देकर परियोजना में ड्यूटी पर भेज दिया। गेट पर सीआईएसएफ ने रोका तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र के पूरे तुमनदार गोंदवारा निवासी नरेंद्र कुमार व पूरे साटिका भुएमऊ निवासी देवेंद्र कुमार की मुलाकात दो वर्ष पहले गोकना गांव के एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने एनटीपीसी परियोजना में लिपिक की नौकरी दिलाने बात कही। धीरे-धीरे तीन लाख 60 हजार रुपये ले लिए। दोनों को फर्जी नियुक्ति पत्र व गेट पास भी दे दिया।
दोनों सोमवार को परियोजना में ड्यूटी ज्वाॅइन करने पहुंचे। वह गेट पर पहुंचे और पास दिखाया। सीआईएसएफ ने अंदर जाने से रोक दिया। इस पर उन्हें ठगे जाने का पता चला। दोनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें