फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रदेश का पहला ट्रैफिक रिसर्च संस्थान तैयार

Tue, 30 Jan 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। इंस्टीट्यूट फॉर ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) पूरी तरह से तैयार हो गया है। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को भी कार्यदायी विभाग ने दूर कर दिया है। संस्थान में स्टॉफ और अन्य संसाधनों की व्यवस्था पहले ही पूरी हो चुकी है। शुभारंभ के लिए शासन से तारीख का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि फरवरी माह में संस्थान काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन


हरचंदपुर क्षेत्र के दतौली स्थित यह प्रदेश का पहला मोटर ट्रेनिंग और ट्रैफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से व्यावसायिक और निजी वाहन चालकों को ट्रेनिंग देने के लिए पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। यहां जिले के सभी ड्राइविंग लाइसेंस संस्थान में ही बनेंंगे। पड़ोस के सभी जिलों के व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण से पहले लोगों को यहां से तीन दिन की ट्रेनिंग लेनी होगी। एक साथ 72 लोग प्रशिक्षण ले सकेंगे।
संस्थान को शुरू कराने के लिए मानकों को जांचने के लिए पिछले महीने टीमें पहुंची थी। छोटी कमियां मिलने के बाद एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी। निर्माण एजेंसी यूपी सिडको को कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए गए थे। निर्माण एजेंसी ने काम को पूरा कराकर कमेटी को अपनी रिपोर्ट भी उपलब्ध करा दी है। कमियों के दूर होने के बाद अब संस्थान को शुरू कराने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। शासन से शुभारंभ के लिए तारीख का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन



लखनऊ, उन्नाव, प्रतापगढ़ समेत अन्य जिले के लोग ले सकेंगे ट्रेनिंग
आईडीटीआर की पहली प्रिंसिपल बबली वैश्य ने यहां आकर पहले ही जॉइन कर लिया है। अन्य स्टाफ भी पहले से ही तैनात है। इस संस्थान में जिले के अलावा लखनऊ, उन्नाव, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी आदि जिलों के व्यावसायिक लाइसेंसों के लिए लोगों को ट्रेनिंग मिलेगी। अब तक निजी संस्थानों में प्रशिक्षण लेने के लिए लोगों को मोटी रकम खर्च करनी पड़ती थी।

निरीक्षण के दौरान टीम को जो भी खामियां मिली थीं, उन्हें दूर करा दिया गया है। आईडीटीआर का भवन अब पूरी तरह से तैयार है। इस संबंध में रिपोर्ट भी कमेटी को उपलब्ध करा दी गई है।
सुभाष श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, यूपी सिडको

इंस्टीट्यूट फॉर ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च को फरवरी माह से शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। शासन से शुभारंभ के लिए तारीख तय होनी है। संस्थान को शुरू कराने के लिए तैयारी पूरी है।
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें