फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने लिया हार का बदला, 36 मंत्री बर्खास्त!

Wed, 21 May 2014 11:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में मिली कारारी हार का बदला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने सूबे के दर्जा प्राप्त मंत्रियों से उन्हें बर्खास्त करके लिया है।
विज्ञापन


अखिलेश ने प्रदेश के 36 दर्जा प्राप्त मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। इसकी सुगबुगाहट चुनाव नतीजे आने के अगले ही दिन से शुरू हो गई थी।

बर्खास्त की गई सपा की लध्धड़ सेना में से पांच दर्जा प्राप्त मंत्री हैं और बाकी 31 दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं।

सोमवार को मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश के सभी प्रत्याशियों और मंत्रियों की बैठक बुलाई थी, हालांकि उन्होंने किसी को फटकार न लगाते हुए आगे मेहनत करने की सलाह दी थी। अब यही चर्चा हो रही है कि निकालने से पहले मुलायम महज पुचकार रहे थे।

ये हैं पांच दर्जा प्राप्त मंत्री

अखिलेश के ऑफिस से मंगलवार सुबह हुई कै‌बिनेट मीटिंग के बाद यह लिस्ट जारी की गई। इसमें सबसे ‌बड़ा झटका इन पांच लोगों को लगा। नरेंद्र भाटी ने चुनाव के दौरान बेवजह की बयानबाजी से अखिलेश को परेशान भी किया था।

उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्‍थान के अध्यक्ष साहब सिंह सैनी।यूपी एग्रो के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भाटी।उत्तर प्रदेश राज्य वाणिज्यकर सलाहकार समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन अग्रवाल।राज्य श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दीक्षित।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की अध्यक्ष अनुराधा चौधरी।

इन राज्यमंत्रियों पर गिरी गाज

उत्तर प्रदेश युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष आशु मलिक।
यूपी राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के अध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी।
यूपी समाज कल्याण निर्माण निगम के अध्यक्ष अशोक उर्फ राजा चतुर्वेदी।
सुदूर संवेदन उपयोग केंद्र के अध्यक्ष कुलदीप उज्‍ज्वल।
वैक‌ल्पिक ऊर्जा विकास संस्‍थान के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता।
गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर के उपाध्यक्ष केसी पांडेय।
नागरिक परिषद के अध्यक्ष वसीम अहमद खान।
राज्य श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामबाबू यादव।
प्रादेशिक कोऑपरेटिव सेरीकल्चर फेडरेशन के अध्यक्ष कमलेश पाठक।
महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष लीलावती कुश्वाहा।
महिलाओं के लिए गठित सलाहकार समिति (श्रम) की अध्यक्ष विद्यावती राजभर।

इन पर भी फूटा हार का ठीकरा

सार्वजनिक उद्यम विभाग के सलाहकार राम सिंह राना।
विकलांग कल्याण निगम विभाग के सलाहकार सचिनपति गुप्ता।
ग्रामीण अभियंत्रणा विभाग के सलाहकार राकेश यादव।
होमगार्ड्स विभाग के सलाहकार अनीस अंसारी।
राज्य योजना आयोग की सलाहकार रंजना वाजपेयी।
श्रम विभा के सलाहकार मोहम्मद अब्बास।
संस्कृति विभाग के सलाहकार संदीप बंसल।
मनोरंजन ‌कर‌ विभाग सलाहकार इंदु प्रकाश मिश्र।
उप्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद की अध्यक्ष सुरभि शुक्ला।
राज्य योजना आयोग के सदस्य इकबाल अली।
राज्य योजना के सलाहकार सत्येंद्र उपाध्याय।
हटाए गए लोगों में राज्य योजना आयोग के सलाहकार ओमवीर तोमर और लघु उद्योग निगम कानपुर के उपाध्यक्ष कमरूद्दीन का नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मुलायम के गुस्से ने छीन ली लाल बत्ती

महिला कल्याण विभाग की सलाहकार रीबु श्रीवास्तव।
गन्ना एवं बीज विकास निगम लिमिटेड (मुजफ्फरनगर) के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह।
राज्य शिशुक्ष परिषद के अध्यक्ष बहादुर सिंह यादव।
जनजाति एंव लोक कला संस्‍थान के अध्यक्ष मनोज राय धुपचंडी।
ग्राम्य विकास विभाग के सलाहकार जगदीश यादव।
राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की अध्यक्ष अंजुला माहौर।
आयुष विभाग के सलाहकार कृष्‍णपाल सिंह चौहान।

सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक, यह फरमान मुलायम सिंह यादव के कहने पर ही जारी किया गया है। वह सूबे में सपा के खराब प्रदर्शन और दर्जा प्राप्त मंत्रियों की अकर्मण्यता से काफी नाराज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें