लोकसभा सामान्य चुनाव से जुड़े मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू होने से पहले अफसरों के तबादले की कार्यवाही जारी है। मंगलवार को चार जिलों में नए सीडीओ की तैनाती के साथ शासन ने 36 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव की तैनाती कर दी गई है।
शासन ने एटा केएडीएम न्यायिक राम अरज को राजधानी का एडीएम भूमि अध्याप्ति बनाया है। लखनऊ में एडीएम भूमि अध्याप्ति राम केवल तिवारी को राजधानी में ही एडीएम न्यायिक बना दिया गया है।
इसके अलावा आजमगढ़, जौनपुर, कानपुर देहात व कुशीनगर में नए मुख्य विकास अधिकारी की तैनाती की गई है। अंबेडकरनगर में एसडीएम सुरेश चंद्र शर्मा को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का नया कुलसचिव बनाया गया है। अपर आयुक्त आगरा रवींद्र पाल सिंह को नगर निगम फिरोजाबाद का नगर आयुक्त बनाया है।
शासन ने अपर आयुक्त, एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम सहित फील्ड के तमाम पदों पर अफसरों को इधर से उधर किया है। संयुक्त सचिव नियुक्ति धनंजय शुक्ल ने अफसरों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान एक सितंबर से शुरू होगा।
नाम-- वर्तमान तैनाती-- नवीन तैनाती
जितेंद्र कुमार--नगर आयुक्त, फिरोजाबाद-- अपर आयुक्त, आगरा मंडल
रवींद्र पाल सिंह-- अपर आयुक्त, आगरा मंडल--नगर आयुक्त, फिरोजाबाद
ब्रम्हदेव सिंह-- अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सुल्तानपुर-- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), सीतापुर
हर्षदेव पांडेय-- नगर मजिस्ट्रेड, सीतापुर-- अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सुल्तानपुर
प्रेम प्रकाश उपाध्याय-- सहायक निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ-- नगर मजिस्ट्रेड, सीतापुर
रामकेवल तिवारी-- अपर जिलाधिकारी (भू/अ), लखनऊ-- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), लखनऊ
राम अरज-- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), एटा-- अपर जिलाधिकारी (भू/अ), लखनऊ
राकेश कुमार-- अपर जिलाधिकारी (वि/रा), कासगंज-- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कासगंज
योगेंद्र कुमार-- नगर मजिस्ट्रेड, आगरा-- अपर जिलाधिकारी (वि/रा), कासगंज
प्रभाकांत अवस्थी-- उपजिलाधिकारी, सीतापुर-- नगर मजिस्ट्रेड, आगरा
सियाराम-- अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मुजफ्फरनगर--अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), मुजफ्फरनगर
आलोक कुमार-- नगर मजिस्ट्रेड, रायबरेली-- अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मुजफ्फरनगर
जयचंद्र पांडेय-- सक्षम अधिकारी गेल इंडिया लि., वाराणसी-- नगर मजिस्ट्रेड, रायबरेली
जैनेंद्र कुमार जैन-- नगर मजिस्ट्रेड, फरुर्खाबाद-- उपसंचालक चकबंदी, फरुर्खाबाद
सुरेश चंद्र शर्मा-- उपजिलाधिकारी, अंबेडकरनगर-- कुलसचिव, दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर
प्रताप सिंह भदौरिया-- नगर आयुक्त, नगर निगम, झांसी-- अपर आयुक्त, झांसी मण्डल
शेषनाथ-- संभागीय खाद्य नियंत्रक, कानपुर-- नगर आयुक्त, नगर निगम, झांसी
महेंद्र सिंह-- अपर जिलाधिकारी (वि/रा), महोबा-- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), महोबा
पूनम निगम-- नगर मजिस्ट्रेड, जालौन-- अपर जिलाधिकारी (वि/रा), महोबा
अशोक कुमार शुक्ला-- उप भूमिव्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ-- नगर मजिस्ट्रेड, बरेली
विजय नारायण पांडेय-- अपर जिलाधिकारी (वि/रा), चित्रकूट-- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट
गणेश प्रसाद सिंह-- नगर मजिस्ट्रेट, बरेली-- अपर जिलाधिकारी (वि/रा), चित्रकूट