फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : 35 निजी कोविड अस्पताल जल्द होंगे नॉन कोविड

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कोरोना संक्रमण दर घटने के साथ ही राजधानी के निजी कोविड अस्पतालों को नॉन कोविड में बदलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग इसमें उन निजी अस्पतालों को शामिल करेगा, जिनमें बीते दस दिन से कोई भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को सीएमओ ने पहले चरण में 35 अस्पतालों की सूची सौंपी है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के अनुसार इन अस्पतालों को नॉन कोविड करने का नोटिफिकेशन जल्द होगा। दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर में करीब 60 से अधिक निजी अस्पतालों को कोविड में बदला गया था। इन अस्पतालों में सिर्फ कोविड मरीजों को भर्ती किया जा रहा था। जून में अधिकांश निजी कोविड अस्पताल खाली हो गए हैं। इसी के बाद से ये निजी अस्पताल लगातार खुद को नॉन कोविड में बदले जाने के लिए सीएमओ को पत्र भेज रहे थे। जिलाधिकारी ने भी ऐसे अस्पतालों को सीएमओ को पत्र देने के लिए कहा था। इसी क्रम में सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि जिन निजी नॉन कोविड अस्पतालों में बीते दस दिनों से एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है, उन अस्पतालों को नॉन कोविड में फिर से बदला जा रहा है। वैसे मंगलवार की देर शाम पोर्टल पर करीब 38 हॉस्पिटल में सभी बेड खाली थे।
मंगलवार शाम ये अस्पताल थे खाली
एल्टिस हॉस्पिटल, एपेक्स हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, अपराजिता हॉस्पिटल, अर्थव हॉस्पिटल, औतार हॉस्पिटल, बाबा हॉस्पिटल, चरक हॉस्पिटल, चरक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, सीएनएस हॉस्पिटल, डॉ.ओपी चौधरी हॉस्पिटल, फहमीना हॉस्पिटल, जीसीआरजी मेमोरियल हॉस्पिटल, ग्रीन सिटी हॉस्पिटल, जेपी हॉस्पिटल, कामाख्या हॉस्पिटल, किंग मेडिकल सेंटर, कोवा हॉस्पिटल, लोकबंधु राजनारायण, लखनऊ हॉस्पिटल, लखनऊ मेट्रो हॉस्पिटल, मां चंद्रिका देवी हॉस्पिटल, मेयो मेडिकल सेंटर, मेडिकल केयर सेंटर, प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, आरआर सिन्हा मेमो. हॉस्पिटल, राधा कृष्णम सरकार मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रॉकलैंड हॉस्पिटल, आरएसडी समर्पण हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल, सरस्वती हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, सिप्स हॉस्पिटल, श्री साईं हॉस्पिटल, श्री साईं लाइफ हॉस्पिटल, सन हॉस्पिटल, सुषमा हॉस्पिटल, वात्सल्या मेडिकल सेंटर, विद्या हॉस्पिटल, विनायक ट्रॉमा सेंटर1
विज्ञापन

लोकबंधु में दो मरीज, रिपोर्ट निगेटिव
लोकबंधु अस्पताल भी पूरी तरह से खाली हो चुका है। यहां पर महज दो मरीज अभी भर्ती हैं। दोनों की रिपोर्ट भी निगेटिव हो चुकी है। अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में दो मरीज हैं दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इसी तरह बलरामपुर अस्पताल में पांच मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें