फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीमा पॉलिसी पर मुनाफे के नाम पर 34.24 लाख ठगे

Sat, 28 Dec 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बीमा पॉलिसी पर मुनाफे के नाम पर 34.24 लाख ठगे
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके के एल्डिको उद्यान-2 निवासी गजानन पांडेय से बीमा पॉलिसी पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने 34.24 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गजानन पांडेय ने बताया कि मार्च 2021 में तीन साल के लिए पीएनबी मेट लाइफ की बीमा पॉलिसी ली थी। पॉलिसी के दस्तावेज घर आए तो उसमें तीन साल की जगह सात साल लिखा था। इसके बाद उन्होंने अगली किस्त देने से मना कर दिया। बीते तीन दिसंबर को अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने अपना परिचय बीमा लोकपाल जसवंत गिल के रूप में दिया। उसने उनको इधर-उधर की बातों में फंसाया और कॉल काट दी।
इसके बाद दूसरे जालसाज ने फोन किया और खुद को बीमा कंपनी अधिकारी दिगपाल सिंह चौधरी बताया। बोला कि बीमा कंपनी पीएनबी मेट लाइफ एनओसी मांग रही है। आपने कोई लेटर दिया था कि पॉलिसी को डेड कर दिया जाए। पीड़ित के इन्कार करने पर जालसाज ने पूरी रकम मुनाफे संग दिलाने का झांसा देकर कई जाली मेल भेजे। फिर कई बार में 34.24 लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें