फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया से निकलेंगे 340 नए डॉक्टर और विशेषज्ञ

विज्ञापन
लोहिया से निकलेंगे 340 नए डॉक्टर और विशेषज्ञ
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का तीसरा दीक्षांत समारोह 15 जून को आयोजित होगा। समारोह में 340 सफल अभ्यर्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। साथ ही विभिन्न पाठ्यक्रमों के 26 मेधावियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को संस्थान ने मेधावियों की सूची जारी कर दी।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेधावियों को मेडल और डिग्री प्रदान करेंगी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष और मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में हाइफा स्थित यूनेस्को चेयर इन बायो-एथिक्स के भारतीय कार्यक्रम के राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रमुख शिक्षाविद डॉ. वेद प्रकाश मिश्र शामिल होंगे।

संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि एमबीबीएस, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों के मेधावियों को 12-12 पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा बीएससी नर्सिंग और एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन के एक-एक मेधावी को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में चांसलर मेडल और डायरेक्टर मेडल भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


एमबीबीएस के मेधावी

आकांक्षा जैन, हरमन सिंह, वैष्णवी श्रीवास्तव, अवंतिका ठाकुर, दीपक कुमार, सृष्टि गोयल, दीक्षा सलूजा, आधृति शुक्ला, सिद्धांत गर्ग, शिवांस श्रीनेत, काजल, हरमन सिंह और आकांक्षा जैन को सम्मानित किया जाएगा।

एमडी के मेधावी

डॉ. दीपिका रमोला (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी), डॉ. अनू (माइक्रोबायोलॉजी), डॉ. विक्रम प्रताप सिंह (माइक्रोबायोलॉजी), डॉ. शुभी शुक्ला (एनेस्थीसिया), डॉ. सौरभ यादव (जनरल मेडिसिन), डॉ. अक्षय कुमार (ऑर्थोपेडिक्स), डॉ. दीक्षा धींगरा (पीडियाट्रिक), डॉ. अनुक्रीति सौभाग्या (पैथोलॉजी) और डॉ. हसीब बेग (एनॉटमी) को सम्मानित किया जाएगा।

- डीएम-एमसीएच वर्ग में शिखर गर्ग (डीएम कार्डियोलॉजी), डॉ. अभिषेक मिश्र (एमसीएच यूरोलॉजी) और डॉ. विनय सागर (डीएम नेफ्रोलॉजी) सम्मानित होंगे। एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन के अरविंद एन को गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा, जबकि बीएससी नर्सिंग की शिखा वर्मा को यूनिवर्सिटी मेडल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें