लखनऊ। उत्तर रेलवे ने 34 ट्रेनों में स्लीपर व एसी के अतिरिक्त कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे गर्मी की छुट्टियों में वेटिंग से परेशान हजारों मुसाफिरों को खासी राहत मिलेगी। अतिरिक्त बोगियां दो जून से अलग-अलग तारीखों में लगनी शुरू होंगी।
सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्त ने बताया कि 04211/12 एलटीटी-सुल्तानपुर एक्सप्रेस में तीन से 11 जून तक, 04225/26 एलटीटी-वाराणसी स्पेशल में चार से 12 जून तक, 12423/24 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में छह से 14 जून तक थर्ड एसी इकॉनमी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 19409/10 साबरमती एक्सप्रेस में चार से 27 जून तक, 20939/40 साबरमती एक्सप्रेस में दो जून से सात जुलाई तक, 20963/64 साबरमती एक्सप्रेस में चार से 27 जून तक थर्ड एसी और स्लीपर का एक-एक अतिरिक्त कोच लगेगा। 19421/22 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस में 14 से 30 जून तक थर्ड व सेकेंड एसी के एक-एक कोच लगेंगे।
14207/08 पद्मावत एक्सप्रेस में छह से 15 जून तक, 14205/06 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में आठ से 13 जून तक, 14235/36 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस में पांच से आठ जून तक, 22419/20 गाजीपुर सिटी-आनंदविहार टर्मिनल सुपरफास्ट में छह से 12 जून तक, 22433/34 गाजीपुर सिटी-आनंदविहार सुपरफास्ट में आठ से 13 जून तक, 14307/08 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस छह से नौ जून तक, 14231/32 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस में आठ जून को, 20413/14 वाराणसी-इंदौर महामना एक्सप्रेस में दो से 12 जून तक स्लीपर का एक-एक अतिरिक्त कोच लगेगा। 54375/76 प्रयागराज संगम-जौनपुर अनारक्षित विशेष में सात जून को जनरल का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।