फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिविर में 34 लोगों ने दर्ज कराईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महाराजा बिजली पासी वार्ड द्वितीय के ग्राम पंचायत बेहसा में विधायक राजेश्वर सिंह की टीम ने आपका विधायक आपके द्वार जन सुनवाई शिविर का आयोजन किया। इस दौरान रोड, विद्युत, सिलाई सेंटर, लैपटॉप, स्ट्रीट लाइट, साइकिल व अलग-अलग पेंशनों से जुड़ी 34 समस्याएं लोगों ने दर्ज कराईं। कुछ का त्वरित समाधान किया गया और कुछ आवेदनों के लिए दिशानिर्देश तय किए गए। विधायक डॉ. सिंह ने बताया कि जनता से प्राप्त हर आवेदन व हर सुझाव महत्वपूर्ण हैं, उस पर प्राथमिकता से कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें