331 नए कोरोना मरीज, सात की मौत, चौक और कैंट क्षेत्र में बढ़ा संक्रमण
विज्ञापन
राजधानी में बृहस्पतिवार को 331 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि सात मरीजाें की मौत हो गई। वहीं, चौक और कैंट क्षेत्र में संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है।
इसके अलावा 244 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। सर्विलांस एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 9985 लोगों के नमूने लिए।
गोमती नगर में सबसे ज्यादा 34 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इंदिरानगर के 27 लोगों में वायरस मिला है। चौक में 22 व कैंट में 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
रायबरेली रोड के विभिन्न इलाकों में 21 लोग पॉजिटिव मिले हैं। आशियाना में 10 व जानकीपुरम में 14 मरीज मिले।
अलीगंज के 11 व हसनगंज में 10 लोग बीमारी की चपेट में आ गए हैं। विकास नगर में 16, हजरतगंज में 10 व आलमबाग में 19 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।