फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मलेरिया ने तीन साल का तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक 330 केस

Tue, 17 Sep 2024 01:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इन दिनों प्रमुख अस्पतालों में रोजाना चार से पांच मलेरिया पॉजिटिव मरीज आ रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में हर दिन करीब 20 से अधिक मामले पॉजिटिव निकल रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ शहर में मलेरिया ने पिछले तीन साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। इस साल अब तक 330 मामले सामने आ चुके हैं। अस्पतालाें में डेंगू से अधिक मलेरिया के मरीज भर्ती हैं। अफसरों का कहना है कि जिन जगहों पर मलेरिया के केस पाए जा रहे हैं, वहां दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।

विज्ञापन


इन दिनों प्रमुख अस्पतालों में रोजाना चार से पांच मलेरिया पॉजिटिव मरीज आ रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में हर दिन करीब 20 से अधिक मामले पॉजिटिव निकल रहे हैं। इनमें कई मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक, मलेरिया का प्रकोप इस साल अधिक है। इसकी रोकथाम के लिए एंटीलार्वा का छिड़काव व फाॅगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


जानिए, कब कितना रहा प्रकोप
वर्ष- मलेरिया - डेंगू
2022 - 157 2648
2023- 97 2749
2024- 330 177

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें