लखनऊ। विकासनगर की झोपड़ियों में बुधवार को लगी आग के कारण ओवरहेड 33 केवी लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। एल्युमिनियम के तारों वाली इस लाइन के कुछ हिस्से पिघल गए थे। शुक्रवार को पुरानी लाइन को हटाकर नए तार लगाए गए। मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि खुर्रमनगर ट्रांसमिशन उपकेंद्र से विकासनगर उपकेंद्र को जाने वाली इस ओवरहेड लाइन की लंबाई करीब 450 मीटर है।
मुख्य अभियंता ने बताया कि विकासनगर उपकेंद्र की यह लाइन वैकल्पिक स्रोत का काम करती है। मगर, आग की लपटों के कारण तारों में से एल्युनियम वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे 33 हजार वोल्ट की आपूर्ति चलना मुश्किल हो गया था। शुक्रवार को पूरे दिन पुरानी लाइन को हटाया गया। शाम को नई लाइन के तारों को लगाने का काम शुरू हो चुका।
नई लाइन खींचते बिजली कर्मी।
नई लाइन खींचते बिजली कर्मी।
नई लाइन खींचते बिजली कर्मी।
नई लाइन खींचते बिजली कर्मी।