फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 321 नए कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ में 12 रेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव, 24 घंटे के लिए रेलवे ने किया प्लांट बंद

Thu, 18 Mar 2021 11:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट - फोटो : self
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को नए मरीजों का आंकड़ा 321 पर पहुंच गया। बीते वर्ष 31 मई को 378 नए मरीज सामने आए थे और 3015 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव प्रदेश में थे। 2021 में 18 मार्च को नए मरीजों की संख्या 300 पार कर गई है। जबकि एक्टिव मरीज प्रदेश में 2217 हैं। कानपुर नगर और कानपुर देहात में 01-01 मरीज की मौत भी रिपोर्ट की गई है। अब तक प्रदेश में 8753 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, लखनऊ में आलमबाग में थर्मल पोर्शन प्लांट में तैनात 12 रेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले। रेलवे ने प्लांट को 24 घंटे के लिए बन्द किया। पटरियों को जोड़ने वाले द्रव को इस प्लांट में बनाया जाता है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार प्रदेश में अब तक छह लाख से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 595259 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को भी 109 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। बुधवार को 124158 नमूनों  की जांच की गई। प्रदेश में नए मरीजों में सबसे अधिक 77 मरीज लखनऊ में मिले हैं। इसके बाद वाराणसी में 27, अलीगढ़ में 21, गाजियाबाद में 19, कानपुर नगर में 17, बरेली 16, बाराबंकी 13, गोरखपुर में 12, हापुड़ में 11 मरीज मिले हैं। अब कुल 51 जिलों में कोरोना संक्रमण फैल गया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें