एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन (अमूबा) और ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन के निशुल्क शिविर में रोगियों का
लखनऊ। एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन (अमूबा) और ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन के निशुल्क शिविर में 320 रोगियों का इलाज कर निशुल्क दवाएं दी गईं। 175 का चेस्ट का एक्सरे निशुल्क किया गया। सदर कैंट स्थित सब्जी मंडी में लगे शिविर में डॉ. अनिल कुमार, डाॅ. आयुशी कमल, डॉ. फैसल समेत आदि ने मरीजों की जांच की। इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष अनीस अख्तर ने बताया कि मेदांता के प्रबंधक महेंद्र कर्नाटकर ने चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की। मुख्य रूप से मौलाना अफ्फान अतीक फिरंगी महली, अमूबा की सचिव शहला हक, मिशन के अध्यक्ष सैयद इकबाल हाशमी, एडवोकेट फैजान फिरंगी महली, मौलाना गुलाम अहमद रजा असीरी आदि मौजूद रहे।